
UP Sewamitra Service उत्तर प्रदेश सरकार की एक अनोखी पहल है, जो आम लोगों को घर बैठे इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, ब्यूटी सर्विस जैसी 70 से भी अधिक सेवाएं मुहैया करा रही है। इस सेवा के ज़रिए अब किसी को बाज़ार जाकर कारीगर ढूंढने या भरोसेमंद प्रोफेशनल की तलाश में परेशान होने की ज़रूरत नहीं है। ‘सेवा मित्र’ नामक यह डिजिटल प्लेटफॉर्म न सिर्फ सेवाएं आसान बनाता है, बल्कि प्रशिक्षित और वेरिफाइड प्रोफेशनल्स से जोड़कर उपयोगकर्ताओं को सुरक्षित और भरोसेमंद अनुभव भी प्रदान करता है।
क्या है UP Sewamitra Service और कैसे करता है काम?
UP Sewamitra Service एक ऑनलाइन सर्विस एग्रीगेटर है, जिसे उत्तर प्रदेश सरकार ने राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (NULM) और लखनऊ स्मार्ट सिटी लिमिटेड के सहयोग से शुरू किया है। यह सेवा वेबसाइट और मोबाइल एप दोनों के माध्यम से उपलब्ध है। इसका मुख्य उद्देश्य है आम जनता को घर बैठे भरोसेमंद घरेलू सेवाएं देना और शहरी गरीब तथा कुशल श्रमिकों को रोजगार से जोड़ना।
सेवा मित्र (Seva Mitr) ऐप या वेबसाइट के ज़रिए कोई भी नागरिक अपने मोबाइल नंबर से लॉगिन करके विभिन्न सेवाओं को बुक कर सकता है। हर सेवा की बुकिंग OTP वेरिफिकेशन के ज़रिए सुरक्षित होती है, और यूज़र डिजिटल पेमेंट के विकल्प के साथ अपनी सेवा को कंफर्म कर सकते हैं।
किन-किन सेवाओं का लाभ लिया जा सकता है?
Seva Mitr प्लेटफॉर्म पर कई श्रेणियों में सेवाएं उपलब्ध हैं। इनमें प्रमुख सेवाएं हैं –
- इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, पेंटर, कारपेंटर, ड्राइवर ऑन कॉल, AC-फ्रिज-कूलर रिपेयरिंग, घरेलू सफाई, ब्यूटी पार्लर (घर पर), पेस्ट कंट्रोल, मोबाइल-कंप्यूटर रिपेयर, मूविंग और पैकिंग सेवाएं, CCTV इंस्टॉलेशन आदि।
- इन सभी सेवाओं की खास बात ये है कि इन्हें केवल प्रशिक्षित और वेरिफाइड प्रोफेशनल्स के ज़रिए ही प्रदान किया जाता है। हर प्रोवाइडर की स्क्रीनिंग सरकारी मानकों के अनुसार की जाती है, जिससे यूज़र्स को उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएं मिलती हैं।
सेवा मित्र की विशेषताएं जो इसे बनाती हैं औरों से अलग
Seva Mitr की सबसे बड़ी खूबी इसकी भरोसेमंद और सरकारी निगरानी में संचालित प्रणाली है। इसमें आपको यह सुनिश्चित किया जाता है कि जो भी सेवा आपको दी जा रही है वह सुरक्षित, पेशेवर और तय समय पर होगी।
डिजिटल इंडिया मिशन और स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट को आगे बढ़ाते हुए यह सेवा न सिर्फ टेक्नोलॉजी को बढ़ावा दे रही है, बल्कि आम लोगों के जीवन को भी सरल बना रही है।
- हर सर्विस प्रोवाइडर प्रशिक्षित और प्रमाणित होता है
- ऐप के ज़रिए बुकिंग आसान और त्वरित
- डिजिटल पेमेंट की सुविधा
- यूज़र फीडबैक सिस्टम
- सेवाओं के लिए किफायती दरें
सेवा मित्र का इस्तेमाल कैसे करें?
इस सेवा का लाभ लेने के लिए आपको https://www.sevamitr.up.gov.in पर जाना होगा या फिर Google Play Store से “SevaMitr” मोबाइल ऐप डाउनलोड करनी होगी। रजिस्ट्रेशन के बाद आप अपने क्षेत्र के अनुसार सेवाएं ब्राउज़ कर सकते हैं और जो सेवा चाहिए, वह बुक कर सकते हैं।
बुकिंग के बाद OTP के ज़रिए प्रोसेस को सुरक्षित किया जाता है। उपयोगकर्ता अपनी सुविधा के अनुसार सेवा का समय और स्थान निर्धारित कर सकते हैं।
कितनी सस्ती है यह सेवा? – जानिए कुछ उदाहरण
नोएडा (गौतमबुद्ध नगर) क्षेत्र में Seva Mitr पर फैन रिपेयरिंग की सेवा सिर्फ ₹299 में उपलब्ध है। वहीं, यदि आपको 5 बल्ब फिट कराने हैं तो इसकी कीमत मात्र ₹199 है। एसी रिपेयरिंग ₹299 से शुरू होती है, जबकि एसी में गैस फिलिंग ₹1999 और इंस्टॉलेशन ₹399 से आरंभ होता है। RO रिपेयर ₹198 में बुक किया जा सकता है।
सेवाओं की कीमतें पारदर्शी हैं और वेबसाइट पर विस्तार से दी गई हैं, जिससे यूज़र्स को कोई भ्रम नहीं रहता।